Haryana Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana Form
Short Information
Haryana Lado Lakshmi Yojana 2026: हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के लिए Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana (DDLLY) शुरू की गई है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹2,100 प्रति माह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। आधिकारिक योजना के अनुसार आवेदन करने वाली महिला की आयु 23 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए और परिवार की सत्यापित वार्षिक आय निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए।
Important Dates
- Starting Date25/09/2025 11:00 AM
- Last DateNot Announced Yet
- 1st Installment Released01 Nov 2025Closed
- 2nd Installment Released03 Dec 2025Closed
- 3rd Installment Released17 Jan 2026Closed
- 4th Installment Released11 Feb 2026Closed
- 5th Installment Released08 Mar 2026Closed
- 6th Installment Released08 Apr 2026Closed
- 7th Installment Released08 May 2026Closed
- 8th Installment Released09 Jun 2026Closed
- 9th Installment Released10 Jul 2026Closed
- 10th Installment Released10 Aug 2026Closed
- 11th Installment Released10 Sept 2026Closed
Application Fee
No Application Fees For All
Short Information
हरियाणा सरकार के द्वारा प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है जिसका नाम है दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना। Haryana Lado Lakshmi Yojana के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार के द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही महिला को प्रत्येक माह ₹2100 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार ने पहले चरण में इस योजना से 20.97 लाख महिलाओं को लाभार्थी के रूप में चुना है। इन महिलाओं को मोबाइल ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा। खबर के अनुसार, नूंह जिले में सबसे ज्यादा (1,28,932) लाभार्थी हैं, जबकि गुरुग्राम जिले में सबसे कम (51,939) महिलाएं इस योजना से जुड़ेंगी। इससे स्पष्ट है कि यह योजना खासकर ग्रामीण और पिछड़े जिलों की महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी साबित होगी।
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की गरीब एवं कमजोर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है। योजना के माध्यम से प्रदेश की प्रत्येक गरीब वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिसका उपयोग करके रोजगार शुरू कर वे आर्थिक रूप से मजबूत हो सकेंगी। सरकार ने इस योजना के लिए एक मोबाइल ऐप का ट्रायल शुरू कर दिया है। महिलाओं को इसी ऐप से पंजीकरण करना होगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले ही संभावित लाभार्थियों को SMS के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी। इसके साथ ही, गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है व एक समर्पित मोबाइल ऐप 25 सितंबर 2025 को जारी कर दी गयी है।
Latest Update
नए साल के पहले दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्रिमंडल की बैठक में लाड़ो लक्ष्मी योजना के विस्तार को मंजूरी दी। अब दसवीं व 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की माताओं को भी ₹2100 प्रति माह की सहायता मिलेगी। यह लाभ उन परिवारों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय ₹1.80 लाख तक है और योजना का उद्देश्य कुपोषण व एनीमिया से बच्चों और महिलाओं को बचाना है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने ₹1100 नकद और ₹1000 फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में जमा होंगे, जिन पर ब्याज भी मिलेगा, और यह सहायता तीन वर्षों तक दी जाएगी।
Eligibility Criteria
इस योजना के लिए आवेदक हरियाणा राज्य का मूल्य निवासी होना चाहिए।
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए केवल हरियाणा की महिलाये ही पात्र है।
आवेदक महिला की उम्र न्यूनतम 23 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदक महिला किसी सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं होनी चाहिए।
परिवार की वार्षिक आय 1,40,000 रूपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
Properties Of Scheme
इस योजना में पात्र गरीब महिलाओं को हरियाणा सरकार द्वारा 2,100 रुपये प्रति माह प्रदान किए जायेगें।
महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ाना देने के साथ उनके जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार लाना ही इस योजना का मुख्य उदेश्य है।
योजना का लाभ लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधा भेजा जाएगा।
यह योजना गरीबी को कम करके और अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देकर हरियाणा के समग्र विकास में योगदान देती है।
Other Important Provisions
महिला को हर महीने लाइवनेस डिटेक्शन (चेहरे की पहचान) ऐप के जरिए करना होगा ताकि पेंशन जारी रहे।
योजना के अंतर्गत लाभार्थी उम्र के अनुसार स्वतः दूसरी योजनाओं में स्थानांतरित हो जाएंगी, जैसे 60 वर्ष पर बुजुर्ग सम्मान भत्ता और 45 वर्ष पर विधवा/असहाय महिला पेंशन योजना।
यदि किसी महिला ने गलत जानकारी देकर लाभ लिया, तो राशि 12% वार्षिक ब्याज सहित वसूली जाएगी।
लाभार्थी की मृत्यु होने पर उसी माह तक राशि दी जाएगी, उसके बाद भुगतान बंद कर दिया जाएगा।
Important Links
Add NaukriVacancy.com as your preferred source on Google.
FAQ
Thumbnial

